फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पंडित जी को हनीट्रैप में फंसाकर 10 हजार ठगे, गिरफ्तार

Sat, 29 Nov 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निसिंग। शहर के देवी मंदिर परिसर से हनीट्रैप में फंसाकर रुपये वसूलने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंडित से वसूले गए 10 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। महिला पंडितजी को छेड़छाड़ के केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। एक लाख रुपये की मांग की थी।

शिकायतकर्ता पंडित सुभाष ने बताया कि गांव की ही एक महिला ने उन्हें पत्रा दिखाने के बहाने अपने घर पर बुलाया था। घर में पहुंचे तो महिला ने उन पर छेड़छाड़ सहित अन्य आरोप लगा दिए थे। महिला ने उनका एक वीडियो बना लिया था। इसे वायरल करने की धमकी देते हुए करीब 40 हजार रुपये, सूट और सामान ऐंठ चुकी थी। महिला ने पंडित से ओर रुपये की मांग की थी। कहा कि उनका पति समझौते के लिए मान नहीं रहा। परेशान होकर यह जानकारी अपने परिजन को दी। इसके बाद निसिंग थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। पंडित ने महिला को देवी मंदिर निसिंग बुलाया। वहां पर पंडित सुभाष ने महिला की मांग के अनुसार 10 हजार रुपये की नकदी महिला को सौंपी। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि पुलिस ने हनीट्रैप में फंसाने वाली एक महिला को निसिंग से 10 हजार रुपये की राशि के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को महिला को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें