संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बाजार में हर किस्म के बंदनवार उपलब्ध हैं जिनकी खरीदारी का इस बार क्रेज बढ़ा है। शहर में कर्ण बाजार, सुभाष गेट व नेहरू पैलेस बाजार में आकर्षक रंगों के हस्तनिर्मित बंदनवार उपलब्ध हैं। 200 से दो हजार तक के बंदनवार खूब बिक रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार स्वदेशी लड़ियों के साथ-साथ बंदनवार ही लोग खरीद कर रहे हैं, लेकिन चीन के बंदनवार लोगों को ज्यादा पसंद आ रहे हैं, क्योंकि चीन के बंदनवार का दाम कम है।
इस समय बाजार में सजावटी पट्टिया व झालर का खूब कारोबार चल रहा है। दीपावली पर सजावट के लिए विभिन्न प्रकार के सजावट के सामान, शुभ-लाभ की पटि्टयां, रंगोली, प्रतिमा तथा आकर्षक कलाकारी की पंजाबी व राजस्थानी झालर लोगों को लुभा रही हैं।
दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकान पर सामान सजाने की देरी है। सुबह से ग्राहकों की लाइन लग जाती है। हस्तशिल्पकारी का यह सामान ग्राहकों की पसंद अनुसार उपलब्ध हैं जो अलग-अलग कीमतों में मार्केट में उपलब्ध हैं। बाजार में बहुत कम कीमत में हर किस्म के बंदनवार मिल रहे हैं।
इस बार बंदनवार से भी बाजार गुलजार हैं। दुकानदारों से लेकर रेहड़ी-फड़ी व फेरी वाले भी आकर्षक बंदनवार लेकर घूम रहे हैं। हर किसी को आस है कि इस बार दीपावली पर हर किसी को अच्छी कमाई की आस है। मार्केट में दुकानों के सजते ही ग्राहक काफी संख्या में पहुंच जाते हैं।
- आरती
बाजार में इस बार अच्छी किस्म के बंदनवार हैं। जब इनको देखते हैं तो समझ नहीं आता कि क्या खरीदें और क्या न खरीदें। सजावट के सामान की किस्म ज्यादा होने के कारण हर ग्राहक बंदनवार के विक्रेताओं के पास आधा-एक घंटा लगाकर सामान खरीद रहा है।
-प्रगति
चाइनीज वस्तुओं के इस्तेमाल को बंद कर स्वदेशी व हस्तशिल्पकारी सामान की खरीद पर जोर देना चाहिए। इससे न केवल हस्तशिल्पकारों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि उनका हुनर व आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
-किरण