संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर आठ स्थित श्री राम मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में प्रवचन करते हुए राधे श्याम द्विवेदी ने कहा कि प्रभु सदा प्रेम के बंधन में बंध जाते हैं, जिन लोगों के हृदय में प्रेम प्रभु के प्रति उदारता है प्रभु बिन बुलाए उनके हृदय में एवं उनके साथ विराजित रहते हैं।
जिन चरणों के दर्शन बड़े-बड़े साघक पाने को तरसते हैं, अपने चरणों को बड़े अनुराग के साथ केवट ने धोया और नाव से पार करवाया, प्रभु ने असंख्य लोगों को भवसागर से पार किया और वो ही केवट से नाव मांग कर नदी पार करवाने का आग्रह कर रहे हैं, यह केवट की दिव्या भक्ति का रूप है, जैसे भक्त की भक्ति वैसी प्रीति होती है, भगवान भी उसी अनुरूप चल पड़ते हैं।
इस अवसर पर त्रिलोक लाल जग्गी एवं उनकी धर्मपत्नी सरोज जग्गी ने प्रसाद वितरण किया। कथा के यजमान पार्षद सुजाता अरोड़ा, पूर्व पार्षद मुकेश अरोड़ा, रोहित भंडारी ने महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रधान रविंद्र तनेजा, पवन धमीजा, संजय बत्रा, सुभाष बत्रा, मुरारी बत्रा, जगन बत्रा, महेंद्र मोहन बत्रा, अशोक ठाकुर, सतीश ठकराल, अनु खट्टर, ऊषा बत्रा, मीनू, सतीश शर्मा, सरोज शर्मा, डॉक्टर डांग के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।