फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: माता के दर्शनाें के लिए लगी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। सालवन गांव के मनसा देवी मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर्व पर मेले का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर मन्नतें मागीं। श्रद्धालु सुबह से मंदिर में कतार में खड़े होकर माता रानी के दर्शन के लिए आतुर नजर आए। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता सोनिया बोहत ने माता के दरबार में मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के महंत सुखदेव पुरी ने बताया कि प्राचीन मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर दूर-दराज से श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं।
सोनिया बोहत ने कहा कि हर व्यक्ति को धार्मिक कार्य में अपनी सहभागिता करनी चाहिए। पूर्व सरपंच मित्रपाल शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर की देखरेख का पूरा कार्य जिम्मेदारी के साथ किया जाता है। मौके पर रखपाल राणा, महेंद्र शर्मा, ओमपाल राणा, अनिल शर्मा, कृष्ण शर्मा, रामफल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें