गाता रहे मेरा दिल कार्यक्रम में कलाकारों ने पेश किए फिल्मी गीत
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। डॉ. मंगलसेन सभागार में द चांद इवेंट की ओर से गाता रहे मेरा दिल... कार्यक्रम काप आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने नगमे गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकार ओमप्रकाश ने, संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं, ये चिट्ठी आती है ये पूछे जाते हैं कि घर कब आओगे... गाया।
नीरू ने, लिखे जो खत तुझे वो तेरी याद में... गाना गया। कविता ने, हो जी हो बचपन की मोहब्बत को दिल से जुदा न करना, जब याद मेरी आए तो मिलने की दुआ करना... गीत गाया। कलाकार प्रदीप त्यागी ने अंग्रेजी में कहते हैं कि आई लव यू, गुजराती में कहते हैं मैं तैने प्यार करू सूं... गीत गाया।
कलाकार अवतार सिंह ने, सारा जमाना हसीनों का दीवाना, जमाना कहे फिर क्यूं बुरा है दिल लगाना... गीत गाकर महफिल में रौनक ला दी। प्रीति ने, वादिया मेरा दामन, रास्ते मेरी बांहें, जाओं मेरे सिवा तुम कहा जाओगे... गीत गाकर सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। कुरुक्षेत्र से संजय ने, लिखे जो खत तुझे, वो तेरी याद में हजारों रंग के नजारे बन गए, सवेरा जो हुआ तो फूल बन गए, जब रात आई तो सितारे बन गए... गीत गाया।
मुख्यातिथि अनूप भारद्वाज ने कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। अनूप भारद्वाज ने कहा कि योग की तरह रोजाना संगीत सुनना चाहिए, इससे हमारे अंदर की सुस्ती और थकान दूर होती है। इस अवसर पर किरण चड्ढा, चारु सचदेवा, विनोद वर्मा, श्रवण,सुमित मिगलानी आदि मौजूद रहे।
12... ..दा चांद इवेंट की ओर से डॉ मंगलसेन सभागार में गाता रहे मेरा दिल कार्यक्रम में अपनी प्रस्
12... ..दा चांद इवेंट की ओर से डॉ मंगलसेन सभागार में गाता रहे मेरा दिल कार्यक्रम में अपनी प्रस्