फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के अपहरणकर्ता ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बरास के पास रामगड़ डेरा निवासी एक छह वर्षीय बच्चे का सोमवार को बस्तली के एक निजी स्कूल के बाहर से एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। आरोप ने बच्चे का अपहरण करने से पहले बच्चे की मां को भी इसकी सूचना दे दी थी, इस कारण बच्चे की मां ज्योति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी रामफल की अध्यक्षता में एचसी संजीव, एसए राजिंद्र सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों सहित एक टीम का गठन किया गया। पुलिस साइबर की मदद से अपहरणकर्ता के ठिकाने पर पहुंची तो वहां अपहरणकर्ता फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि बच्चा खेलता हुआ मिला। बच्चे को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि उनके पास सोमवार करीब दोपहर 12 बजे बच्चे की माता ज्योति ने अपहरण की शिकायत दी थी। अपहरण से पहले बच्चे की मां के पास अपहरणकर्ता का फोन आया था। इसके बाद साइबर सेल की मदद से उसके ठिकाने का पता चल गया। अपहरणकर्ता जिला कैथल ट्योंठा के पास एक खेत में था, जहां अपहरणकर्ता ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की हुई थी। बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या और अपहरण के बारे में जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा। बच्चे को काउंसिलिंग के लिए करनाल भेज दिया गया है। अपहरणकर्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए कैथल पुलिस को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान प्रदीप (28) वासी मुन्नारेहड़ी जिला कैथल के रूप में हुई है।
मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं
पहले बच्चे का अपहरण और बाद में खुद आत्महत्या करने के मामले ने पुलिस को भी चकरा दिया है। मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं लगाई जा रही हैं। पुलिस इसे कई पहलुओं से जोड़ कर देख रही है। पुलिस ये भी मानती है कि व्यक्ति और बच्चे की मां पहले से जानकार हैं। इसी के आधार पर उसने पहले महिला को बाकायदा फोन किया। हालांकि, पुलिस अभी तक फाइनल स्थिति पर नहीं पहुंच पाई है। उधर, मृतक के परिजन अभी कुछ नहीं कह पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें