फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की की अशलील फोटो खींचने पर युवक को धूना

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की की अश्लील फोटो वायरल करने से खफा परिजनों ने आरोपी युवक को घर बुलाकर उसकी जमकर पिटाई की। यही नहीं आरोप है कि परिजनों ने युवक की बहन को किसी बहाने से घर बुलाकर उसके साथ हाथापाई करते हुए कपड़े फाड़ने की कोशिश की। लड़की किसी तरह से उनके चंगुल से भाग निकली। बाद में दोनों ही पक्षों ने कुंजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि पहले घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं मामले को लेकर दोनो पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

धोखे से ली अश्लील फोटो, किया वायरल
गांव की 21 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले ही उसकी शादी तय हुई है और दो माह बाद शादी होगी। युवती ने आरोप लगाया कि गांव के युवक ने धोखे से उसकी अश्लील फोटो ले ली और कई युवकों के पास व्हाट्सएप पर भेज कर फोटो वायरल कर दी। उसने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप ये भी है कि लड़की के परिजनों ने युवक को घर बुलाकर उसकी जमकर धुनाई कर दी।
आरोपी युवक की बहन ने पुलिस को दी शिकायत
दूसरी तरफ आरोपी युवक की बहन ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उस युवती के परिजनों ने पहले उसके भाई को अपने घर बुलाकर मारपीट की। कुछ देर बाद उसके भाई का नाम लेकर उसे भी घर बुला लिया। उसके भाई के सामने उसके कपड़े खींच कर उसकी भी अश्लील फोटो खींचने की कोशिश की। उसने वहां से भागकर अपनी आबरू बचाई। युवती का आरोप है कि उसके साथ ऐसा व्यवहार बदला लेने के लिए किया गया है। युवती ने भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की शिकायत मिल गई है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर तथ्य जांचे जा रहे हैं। -राममेहर, जांच अधिकारी, कुंजपुरा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें