फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निकाय चुनाव में पैसे लेकर पर्चा वापस लेने का मुद्दा उछला, वीडियो वायरल

विज्ञापन
1004 वायरल वीडियो में पैसे लेने के बारे में जानकारी लेते विधायक।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर विधायक जगमोहन आनंद की चाय पर चर्चा का एक वीडियो जारी कर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजत लाठर ने स्थानीय निकाय चुनाव में पैसे लेकर पर्चा वापस लेने के मुद्दे को हवा दी है। वीडियो में स्थानीय निकाय चुनाव में एक संभावित पार्षद प्रत्याशी से पर्चा वापस लेने के लिए पैसे लेने के बारे में विधायक जगमोहन आनंद बातचीत कर रहे हैं।
विधायक जगमोहन आनंद का कहना है कि किसी ने उनसे शिकायत की थी। इस पर मैंने संबंधित व्यक्ति से पूछ लिया कि क्या पैसे लिए थे? उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। एक सामान्य से घटनाक्रम के कुछ हिस्से का वीडियो जारी कर कांग्रेस मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें शहर विधायक जगमोहन नंद और एक व्यक्ति, जिसका नाम यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) रजत लाठर ने वार्ड-8 निवासी राकेश कुमार बताया है, के बीच की बातचीत है। राकेश को वार्ड-8 से कांग्रेस ने चुनाव लड़ाने के लिए मन बनाया था। टिकट भी दिया था लेकिन उन्होंने पर्चा वापस ले लिया था। वायरल वीडियो में विधायक जगमोहन आनंद राकेश से ये पूछते नजर आ रहे है कि क्या पर्चा वापस लेने के लिए उन्होंने पैसे लिए थे लेकिन राकेश स्पष्ट जवाब नहीं देते। विधायक बार-बार उनसे पूछ रहे हैं कि ईमानदारी से बताओ कि क्या पैसे लिए थे या नहीं लिए थे, हां या ना में बताओ। राकेश कुमार ने जवाब दिया था कि जितने मुझे पैसे कहे गए थे, उसमें से 10 प्रतिशत भी पैसे नहीं आए। विधायक ने फिर पूछा कि आपने पर्चा उठाने के लिए पैसे लिए थे या नहीं लिए थे। हां या ना में उत्तर दे दो। राकेश कुमार ने कहा कि चलो पैसे दिए भी होंगे, क्या दे दिया उसमें। अगर ऐसा है, तो दोबारा चुनाव करवा दो, अगर आपको ये ही लगता है तो।
विज्ञापन

रजत लाठर ने वार्ड-8 से भाजपा के संकल्प भंडारी के निर्विरोध पार्षद बनने पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने संकल्प भंडारी से इस्तीफे की मांग की है। पार्षद संकल्प भंडारी का कहना है कि ये कांग्रेस ओछी राजनीति है, जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वार्ड व मेरे नाम का कोई जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें