फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विधानसभा में फिर गूंजा असंध को जिला बनाने का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/असंध/इंद्री। जिले के विधायकों ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा सत्र के शून्यकाल में जिले से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए गए। कई मांगें भी रखीं। विधानसभा में एक बार फिर असंध को जिला बनाने का मुद्दा गूंजा तो कर्णनगरी में सेक्टर-12 में निर्मल कुटिया से लेकर आंबेडकर चौक तक एक नए फ्लाईओवर की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन


असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने असंध को जिला बनाने की मांग को विधानसभा में दोहराया। विधायक ने प्रदेश में सीईटी परीक्षा की सफलता के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बधाई देने के साथ ही कहा कि असंध को जिला बनाने से क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने असंध में बनाए जा रहे अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना करने की मांग रखी। विधायक ने करनाल-असंध रोड और असंध-जींद रोड को फोरलेन बनाने, मुनक पास एक आईआईटी बनाने सहित कई अन्य मांगें रखीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें