फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निदेशक तक पहुंचा अल्फा सिटी की जर्जर सड़कों का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अल्फा सिटी की सड़कों की मरम्मत नहीं कराने का मामले में शुक्रवार को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के निदेशक कार्यालय चंडीगढ़ में सुनवाई हुई। अल्फा सिटी के 50 निवासियों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को गिनाया। इस पर बिल्डर ने भी जवाब दिया है। शीघ्र ही अगली सुनवाई की तिथि तय की जाएगी।
अल्फा इंटरनेशनल सिटी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान प्रो.जोगिंद्र मदान आदि ने निदेशक को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि सिटी की सभी सड़कें खराब हैं, सीवर ओवरफ्लो होना, सामुदायिक केंद्र की सुविधा नहीं मिलना आदि की शिकायतें की गई थी। जिस पर निदेशक ने बिल्डर से जवाब मांगा था। इस पर शुक्रवार को चंडीगढ़ में सुनाई हुई।
विज्ञापन

अल्फा इंटरनेशनल सिटी के आरडब्ल्यूए के प्रधान सहित 50 लोगों ने निदेशक के सामने पहुंचकर अपनी शिकायतों का समर्थन करते हुए कई अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। लोगों ने क्षतिग्रस्त सड़कों के साथ साथ गैरकानूनी ढंग से लिए जा रहे रखरखाव शुल्क की बात भी शामिल की।
अल्फा आरडब्ल्यूए के प्रधान प्रोफेसर जोगिंद्र मदान ने मांग की कि अल्फा सिटी की 45, 24 व 18 मीटर चौड़ी सड़कें हरित क्षेत्र और कम्युनिटी साइट भूमि को जब तक बिल्डर सरकार के पक्ष में स्थानांतरित नहीं करता, तब तक इनका यह लाइसेंस रिन्यू नहीं किया जाना चाहिए। जोगेंद्र मदान ने सड़कों की दुर्दशा के बारे में निदेशक से कहा कि बिल्डर जल्द से जल्द सड़कों का निर्माण करें।
विज्ञापन

अल्फा सिटी के कमल धवन ने बिल्डर से मिली सुविधाओं पर किए गए खर्च पर प्रश्न उठाया। शिकायतों पर बिल्डर ने अपना जवाब लिखित में दिया। चंडीगढ़ जाने वालों में कुलदीप वड़ैच, प्रभजोत सिंह, डॉ करनैल चंद, राजेश नरूला, सचिन कानियन, राजेश कांबोज, प्रेम प्रताप सिंह, जयभगवान, एडवोकेट राजेश शर्मा, ईसम सिंह, प्रवीन कुमार,संजीव कुमार शर्मा, ओंकार, मनवीर सिंह आदि ने सुझाव दिए और निर्णय लिया कि जब तक सड़कों का निर्माण नहीं हो जाता सभी अपने-अपने घरों पर काले झंडे लगाए रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें