फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ब्लॉक से रेल यातायात दो दिन रहेगा प्रभावित

Sat, 21 Sep 2024 08:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली-अंबाला रेलखंड के मध्य स्थित ढोला माजरा स्टेशन पर अनुरक्षण कार्य के लिए रेल यातायात ब्लाक किया जा रहा है। इस कारण 21 व 22 सितंबर को रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेल सेवाओं के मार्ग परिवर्तित किए हैं तो कुछ के संचालन में बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 14717 बीकानेर हरिद्वार रेल सेवा शुक्रवार को बीकानेर से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

यह परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक-दिल्ली-गाजियाबाद-सहारनपुर- हरिद्वार होकर संचालित होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20977, अजमेर-चंडीगढ रेलसेवा 21 व 22 सितंबर को अजमेर से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा पानीपत-कुरूक्षेत्र के मध्य एक घंटा पांच मिनट रेगुलेट (अतिरिक्त समय के लिए ठहराव) रहेगी।
विज्ञापन

वहीं, गाड़ी संख्या 12983, अजमेर-चंडीगढ रेल सेवा 22 सितंबर को अजमेर से प्रस्थान करेगी। वह रेल सेवा पानीपत-कुरूक्षेत्र के मध्य एक घंटे 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। इनके अलावा गाड़ी संख्या 19411, साबरमती-दौलतपुर चौक रेल सेवा 22 सितंबर को साबरमती से प्रस्थान करेगी। वह रेल सेवा कुरुक्षेत्र स्टेशन पर एक घंटे रेगुलेट रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें