महिला की पीठ में घुसा सुआ। अमर उजाला
करनाल। पत्नी पर सूए नुमा हथियार से हमला करने के मामले में नया पहलू सामने आया है। आरोप है कि अंजलि पर हमला करने के बाद उसके पति साहिल शर्मा ने खुद महिला को मारने की सूचना दी थी। बुधवार देर रात मेरठ रोठ पर सेक्टर-14 क्षेत्र में हुई इस वारदात में अंजलि गंभीर रूप से घायल हो गई। करीब सूए का आधा हिस्सा महिला के शरीर में घुस गया था।
सिटी थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि आरोपी ने कुछ लोगों को सूचना दी थी। अभी फिलहाल गिरफ्त से बाहर है। जिला नागरिक अस्पताल में उपचार करने वाले डॉ. मिथिलेश के अनुसार, गंभीर चोट होने के कारण उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। उसे पहले जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया था। बाद में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज से निजी अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि साहिल शर्मा और अंजलि ने करीब चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच तलाक हो गया था।