फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राज्यपाल ने चार शिक्षकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
 शिक्षकों को सम्मानित करते राज्यपाल और मुख्यमंत्री।
विज्ञापन
करनाल। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और समर्पण के लिए करनाल के चार शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रदेश स्तर पर आयोजित समारोह में राज्यपाल प्रो. असीम घोष, मुख्यमंत्री नायब सैनी और शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने सभी चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

वर्ष 2024 और 2025 के लिए घोषित पुरस्कारों में जीएसएसएस ब्रास के संस्कृत शिक्षक राजेश कुमार, जीएमएस मुसेपुर के मुख्याध्यापक मदन लाल और जीएमएसपीएस नलवी कला के हंस राज को 2024 का राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं 2025 के लिए एकमात्र चयनित शिक्षक सतपाल मलिक (सेवानिवृत्त) को यह सम्मान मिला। चयनित शिक्षकों ने अपने पुरस्कार को विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को समर्पित किया है।
उन्होंने इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में शिक्षकों को एक लाख रुपये नकद, रजत पदक, प्रशस्ति पत्र, शॉल तथा सेवा अवधि में दो अग्रिम वेतन वृद्धि का लाभ दिया गया। अमर उजाला से बातचीत में शिक्षकों ने कहा कि उनका लक्ष्य विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बनाना रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए वे बच्चों को अपना मानकर कार्य करते रहे हैं और आगे भी करेंगे। सम्मानित होने वाले शिक्षक इससे पहले भी कई उपलब्धियों के लिए सम्मानि हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें