फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं बोलीं- टैबलेट मिलने की खुशी में रातभर नहीं आई नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। वीरवार को विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए। इसकी सूचना विद्यार्थियों को स्कूल प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को पहले दे दी गई थी। हमने जब विद्यार्थियों से बात की तो बहुत से विद्यार्थियों ने बताया उन्हें टैबलेट मिलने की खुशी के कारण रात भर नींद तक नहीं आई, वह जल्दी से सुबह होने का इंतजार कर रहे थे। अन्य दिनों के मुकाबले समय से पहले ही तैयार होकर घर से निकल पड़े थे, ताकि जल्द से जल्द उनके हाथ में टैबलेट आ सके। विद्यार्थियों ने बताया कि यह उनके लिए एक सपने के समान है, क्योंकि कोरोना काल में पढ़ाई को लेकर उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी, परंतु अब टैबलेट मिलने के बाद उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
टैबलेट के साथ मिला नेट भी
मेरे पिता ऑटो चलाने का काम करते हैं, कोरोना काल में पढ़ाई को लेकर काफी परेशानी आई थी, परंतु अब टैबलेट के साथ नेट भी मिल रहा है। इस कारण किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन

- लविका वर्मा।
किसी सपने से कम नहीं
टैबलेट मिलने का जब पता चला तो हमारी सभी कक्षा के साथी बहुत खुश हुए। यहां तक कि टैबलेट मिलने की खुशी में रातभर नींद तक नहीं आई और सुबह भी जल्दी तैयार हो गए है। टैबलेट मिलना सपने से कम नहीं है, क्योंकि कोरोना काल में बहुत परेेेशानी हुई थी।
- नमरा,
अच्छे से कर सकेंगे पढ़ाई
कोरोना काल में बहुत अधिक परेशानी आई थी पढ़ाई में। अब जब टैबलेट मिल गए है तो हम आधुनिक माध्यम से और अच्छे से पढ़ाई कर सकेंगे। इससे कि हमें भविष्य में पढ़ाई को लेकर किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
- महक
फोन रखने की स्थिति नहीं थी
मेरे पापा मजदूरी का काम करते हैं। कोरोना काल में पढ़ाई को लेकर काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी क्योंकि मेरे भाई बहन भी है तो सभी के लिए फोन रखना किसी भी स्थिति में संभव नहीं था। अब मेरे पास टैबलेट आ गया है तो मैं अच्छे से पढ़ाई कर सकूंगी।
- कोमल
पढ़ाई हो रही थी प्रभावित
टैबलेट मिलने से बहुत खुशी हो रही है। कोरोना काल में हमारी पढ़ाई प्रभावित हुई है। वह भी अब प्रभावित नहीं होगी, अच्छे से तैयारी कर सकेंगे। सरकार की ओर से उठाया गया यह एक बेहतरीन कदम है।
विज्ञापन

- प्रीति।
बढ़ते युग के साथ पढ़ाई भी आधुनिक हो गई है। सरकार की ओर से यह बेहतरीन कदम उठाया गया है। टैबलेट मिलने से खुशी है। अधिक जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी। अब पढ़ाई में परेशानी नहीं होगी।
- प्रियंका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें