फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवती ने युवक से की छेड़छाड़, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सराफा बाजार के पास मेडिकल स्टोर से दवाई लेने गए युवक के साथ वहां पर खड़ी एक युवती ने छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं युवती ने बाजार में खुद के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा शोर मचा दिया। युवती के शोर मचाने पर वहां खड़े चार युवकों ने पीड़ित युवक को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शिव कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि वह मजदूरी करता है। तीन सितंबर को कर्ण गेट स्थित सराफा बाजार में दवाई लेने के लिए बाइक से आया था। बाइक को खड़ी कर दवाई लेने के लिए युवक पैदल जाने लगा। उसने बताया कि कश्मीर वाला कपड़े की दुकान के पास एक लड़की ने उसके गले में हाथ डाल दिया। उसने लड़की को धक्का दिया तो उसने थप्पड़ मार दिया और छेड़छाड़ करने का शोर मचा दिया। जिसके बाद वहां पर खड़े चार युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कराते हुए युवक की जान बचाई। पीड़ित युवक ने आरोपी युवती और अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें