फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महासंघ ने सदस्यता अभियान से की काम करने के अधिकार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। प्रदेशभर में काम कर रहे लाखों लोगों के पंजीकृत करने के मामले को लेकर सामाजिक चिकित्सक महासंघ ने जिले में सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इसे लेकर शनिवार को कर्ण पार्क में एक बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों ने कहा कि गैर पंजीकृत डॉक्टर बस्तियों, काॅलोनियों, गांवों में लोगों को प्राथमिक उपचार देने का काम कर रहे हैं जबकि सरकार इनको परेशान कर रही है। सरकार द्वारा किया गया वादा पूरा नहीं हुआ।

इसकी अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद तंवर ने कहा कि संघ की तरफ से काफी समय से हरियाणा सरकार से चिकित्सकों की ट्रेनिंग या रजिस्ट्रेशन देने के बारे में मांग की जा रही है। सरकार को जरूरी कागजात भी जमा करवा दिए गए हैं। सरकार को बार-बार मिलकर याद भी दिलवाया जा रहा है कि 45 दौर की सफल वार्ताएं भी सरकार के साथ हो चुकी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ यमुनानगर में मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के समय आश्वासन दिया था कि जल्द ही ट्रेनिंग की शुरुआत की जाएगी। उसके बाद संघ ने लोकसभा और विधानसभा में वोट देकर जिताने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला प्रधान रामफल, जिला महासचिव राज पोडिया, उपप्रधान रिषिपाल, सभी ब्लाॅक के प्रधान मनफूल, धर्मपाल, सत्यवान, जयकुमार, एकबाल, बिट्टू, सतीश, सुनील, सोहन लाल, कृष्ण लाल, नरेश कुमार, विष्णुदेव व सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें