फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पटवारियों के विरोध से अटकीं 25 हजार फाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सरकार से नाराज पटवारियों के अतिरिक्त सर्कल का काम छोड़ने की वजह से जिले के 250 से ज्यादा गांवों के काम रुक गए हैं। इन गांवों में न तो कोई जमीन संबंधित काम हो रहा है और न किसी के प्रमाणपत्रों पर हस्ताक्षर हो रहे हैं। करीब 25 हजार फाइलें लंबित हो चुकी हैं। इनमें प्रमाणपत्र से लेकर पैमाइश, इंतकाल आदि शामिल हैं।
पटवारियों ने अपने कार्यालयों के बाहर अतिरिक्त हलकों के नाम पर लिख पोस्टर तक चस्पा दिए हैं कि यहां अब इन गांवों के काम नहीं होंगे। इससे जिले के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दूसरी ओर भ्रष्टाचार के लगे आरोपों से आहत पटवारियों ने अपनी नाराजगी 31 जनवरी तक बढ़ा दी है। तब तक पटवारी काले बिल्ले, पट्टी बांध कर केवल अपने सर्कल का काम करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद यूनियन के आदेशों पर रोष प्रदर्शन तय किया जाएगा। पटवारियों की नाराजगी का असर लोगों के खेतों में लहराने वाली फसलों, स्कूल कॉलेज या योजनाओं में दिए जाने वाले प्रमाण पत्रों से लेकर राजस्व विभाग में जमा होने वाले राजस्व पर भी पड़ रहा है। शनिवार रविवार को अवकाश होने के बाद पटवारी सोमवार से कार्यभार संभालेंगे लेकिन केवल अपने सर्कल का काम करेंगे।
वहीं सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए जिले में 104 पटवारी तो भेजे हैं लेकिन ये पटवारी नवनियुक्त पटवारी हैं जो ट्रेनिंग पर आए हैं। ट्रेनिंग पूरा करने के बाद ये कामकाज संभाल सकते हैं।
विज्ञापन

इनको पटवारियों के कामकाजी गुर सीखने में करीब एक साल लग जाएगा। यानी एक साल बाद तहसीलों और पटवारखानों का काम दुरुस्त हो सकेगा। पटवारियों पर अतिरिक्त सर्कल का कार्यभार तक नहीं रहेगा। तब तक मौजूदा पटवारियों के भरोसे ही पटवारखाने और तहसीलों के काम होंगे। वहीं, लोगों को भी इनसे ही काम करवाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें