फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बेखौफ बदमाश... लूट के बाद पैदल गए, पास में ही सीआईए-1 का थाना

Mon, 05 Jan 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
छानबीन के दौरान सबूत इकठ्ठा करते पुलिस कर्मी स्वयं
विज्ञापन
करनाल। नए साल के तीसरे दिन शनिवार रात को करीब दो करोड़ रुपये के सोना और 15 लाख रुपये लूटने की वारदात सुनियोजित थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों को सोना कारोबारी आदिक के आने-जाने और उसके पास सोने के बारे में पूरी जानकारी थी। बदमाश इतने बेखौफ थे कि वह वारदात के बाद किसी वाहन से नहीं भागे। भाग ही नहीं, आराम से पैदल चलते हुए गए। वारदात स्थल के नजदीक ही सीआईए वन का थाना है। पुलिस को रेकी का शक है। सराफ कारोबारियों व कर्मचारियों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सोना कारोबारी (सोना पिघलाने वाले) आदिक यशवंत पाटिल से वारदात का तरीका साफ जाहिर करता है कि बदमाशों को पकड़े जाने डर नहीं था। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बेखौफ पैदल ही नमस्ते चौक की ओर गए थे। फिलहाल पुलिस रेकी किए जाने की लाइन पर जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि बिना रेकी के इतनी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दिया जा सकता। दूसरी ओर पुलिस की शक की सुई सराफ कारोबारियों, उनके आसपास काम करने वाले कर्मचारियों पर भी घूम रही है।
जिला पुलिस की तीनों क्राइम यूनिट और थाना शहर की टीम जांच में जुटी है। पुलिस वारदात स्थल से नमस्ते चौक और सराफा बाजार से वारदात स्थल के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। जांच की जा रही है कि कारोबारी के पीछे तो कोई नहीं लगा था।
विज्ञापन


काम करते हैं छह कर्मचारी, सभी रिश्तेदार

पुलिस की जांच में सामने आया है कि सराफा बाजार में सोना कारोबारी आदिक यशवंत पाटिल की लंबे समय से मयूर के नाम से दुकान है। वह सोना पिघलाने का काम करते हैं। दुकान पर छह कर्मचारी हैं। सभी उनके रिश्तेदार हैं। सेक्टर-16 में एक ही मकान में रहते हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। वहीं वारदात के दौरान कारोबारी के साले बबन गोविंद मनी मौके से घर की ओर दौड़ गए थे। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है।

सीसीटीवी की जांच की जा रही
पुलिस की टीम आदिक (सोना पिघलाने वाले) की सराफा बाजार में दुकान और वारदात स्थल के आसपास के कैमरे खंगाल रही है। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर भी जांच में जुटी है।

2025 में हुई थीं लूट की 42 वारदात
वर्ष 2025 में लूट की 42 वारदात हुई थीं। साल के अंत में 30 दिसंबर को तरावड़ी के करनाली गेट स्थित मुंशीराम सराफ की दुकान पर संचालक साजन कालड़ा से दो नकाबपोश बदमाश डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूट ले गए थे। वारदात को पुलिस अभी तक सुलझा नहीं पाई है। हालांकि पूरी वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बावजूद भी आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें