करनाल। घरौंडा और बजीदा रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक के पास शनिवार को मिले शव की पहचान मधुबन के गांव मुबारकाबाद निवासी सन्नी के रूप में हो गई है। रविवार को जीआरपी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। जीआरपी थाना की पुलिस जांच अधिकारी सुनीता देवी ने बताया कि पुलिस को शनिवार को घरौंडा और बजीदा के मध्य रेलवे ट्रैक के नजदीक एक युवक का शव मिला था। जिसे सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया था। मृतक के नजदीक मिले मोबाइल नंबर से मृतक की पहचान हुई है। संवाद