फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़े सुरक्षा घेरे में उम्मीदवारों की किस्मत

Sat, 12 Apr 2014 12:09 AM IST
अमर उजाला करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है और अब नतीजों के लिए 16 मई का इंतजार है। ईवीएम बंद हो चुकी हैं। उम्मीदवारों की किस्मत पर बीएसएफ, हरियाणा सशस्त्र पुलिस और जिला पुलिस के जवानों का कड़ा सुरक्षा घेरा लगा दिया गया है। एसडी मॉडल स्कूल में पांच स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जहां पर करनाल जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम रखी गई हैं। दूसरी तरफ लोगों में अब नई चर्चाएं मशीनों में बंद आंकड़ों पर शुरू हो गई है। हार-जीत के अंतर, पहले नंबर से लेकर तीसरे नंबर पर रहने वाले उम्मीदवारों के वोटों का आकलन और उसके आधार पर राजनीतिक भविष्य के समीकरण तैयार होने लगे हैं। पैंतीस दिन के लिए लोगों के पास चर्चाएं करने के लिए अब यही सब बातें हैं। बहरहाल पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवान लगभग 3120 ईवीएम की सुरक्षा के लिए एक महीने से ज्यादा समय तैनात रहेंगे। मतदाताओं ने अपना काम कर दिया है और जनमत के फैसले की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी बलराज सिंह ने बताया कि पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना 16 मई को एसडी मॉडल स्कूल में होगी। पानीपत जिला के अंतर्गत आने वाले  पानीपत शहरी व इसराना विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पानीपत, ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की मतगणना एसडी विद्या मंदिर में व समालखा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना एसडी कॉलेज पानीपत में होगी।  
विज्ञापन


कोट
एसडी मॉडल स्कूल में करनाल जिले के पांचों विधान क्षेत्रों की ईवीएम रखी गई है। इस स्कूल में पांच स्ट्रांग रूम में बनाए गए हैं। बीएसएफ, हरियाणा सशस्त्र पुलिस और जिला पुलिस के जवान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

- अभिषेक गर्ग, एसपी करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें