फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: परिजनों ने शवगृह के बाहर पौने घंटे किया हंगामा

विज्ञापन
डीएसपी सतीश से बात करते मृतक के परिजन संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। इंद्री के गांव चुरनी जागीर निवासी 22 वर्षीय बोबी हत्याकांड में तीसरे दिन भी परिजनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिवार और ग्रामीणों ने शवगृह के बाहर करीब पौने घंटे तक प्रदर्शन किया। परिजनों ने साफ कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के चलते अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

प्रदर्शन के दौरान इंद्री के विधायक राम कुमार कश्यप के खिलाफ भी लोगों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विधायक आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं और पीड़ित परिवार की कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहीं एडवोकेट सोनिया तंवर ने कहा कि जब शहर के विधायक हाल ही में हुए सब्जी विक्रेता हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच सकते हैं, तो इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप अब तक बोबी के परिवार से मिलने क्यों नहीं आए। परिवार खुद को असुरक्षित और अकेला महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



विधायक ने कहा- कानून सभी के लिए बराबर

मामले पर इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप का कहना है कि कानून सभी के लिए बराबर होता है। हम कभी किसी का संरक्षण क्यों करेंगे। आज ही मुझसे बोबी के परिजन मिलकर गए हैं। मैंने उनकी बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और उनकी समस्या के हल के लिए डीएसपी से कहा है। मेरी दो दिनों से चंडीगढ़ में बैठक थीं जिस वजह से मैं परिवार के घर नहीं जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें