फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू दिखाकर महिला के कानों से झपटी बालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सुबह पश्चिमी यमुना नहर किनारे सैर कर रही महिला के कानों से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की बालियां झपट ली। आरोपी महिला के पास पता पूछने के बहाने आए थे। बाद में एक आरोपी ने चाकू दिखाकर बालियां झपट लीं। इस दौरान आरोपी ने महिला के दाहिने हाथ पर चाकू से वार भी किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर की गली नंबर-11 निवासी जूना देवी ने बताया कि वे रोजाना सुबह पश्चिमी यमुना नहर किनारे सैर करने जाती हैं। रविवार को भी वे सुबह छह बजे घर से घूमने के लिए नहर किनारे गांव उचाना झील की तरफ जा रही थी। जब वे वापस अपने घर की तरफ आने लगी तो दो बाइक सवार लड़के उनके पास आए और आनंद विहार का पता पूछने लगे। कुछ दूरी पर आगे जाकर वे रुक गए। बाइक पर पीछे बैठा लड़का वापस आया और हाथ में लिए चाकू को दिखाते हुए उनके कानों से सोने की बालियां झपट ली। इस दौरान आरोपी ने महिला के दाहिने हाथ पर भी चाकू मारा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें