संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। रामलीला भवन में श्री रामायण पाठक सभा के कलाकारों ने सोमवार रात को सीता हरण की लीला का मंचन किया।
दिखाया गया कि स्वर्ण मृग को देखकर सीता जी आकर्षित हो जाती हैं और श्रीराम को उसे लाने के लिए कहती हैं। श्रीराम मृग का पीछा करने जाते हैं और लक्ष्मण को सीता की रक्षा का आदेश देते हैं। लक्ष्मणरेखा और रावण के साधू के रूप में सीताजी के हरण को दिखाया जाता है।
सभा के प्रधान रमेश चंद गुप्ता ने बताया कि 30 सितंबर को लंका दहन की लीला का मंचन किया जाएगा। सभा के चेयरमैन नरेश गुप्ता, महासचिव प्रभात गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज गोयल, मुख्य निर्देशक रामकिशन गुप्ता और महाप्रबंधक रविंद्र बंसल आदि उपस्थित रहे।