फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आठ करोड़ से नाले का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश चौहान
विज्ञापन

करनाल। शहर के सेक्टर चार के बीच से गुजरने वाली मुख्य ड्रेन नंबर एक (गंदे नाले का) सुंदरीकरण किया जाएगा। इस नाले के अंदर का हिस्सा व बाहर के दोनों तरफ पक्का कर रास्ता बनाया जाएगा। जिसमें इंटरलॉक टाइलें लगाई जाएंगी। इस नाले के पुननिर्माण पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए नहरी एवं सिंचाई विभाग को बजट भी अलॉट हो चुका है। जिसका टेंडर लगाकर जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।
इस ड्रेन के पक्का होने से सेक्टर-चार व पांच के बाशिंदों को सुविधा मिलेगी। इस नाले के पक्का होने पर सेक्टर वासियों को गंदगी से राहत मिलेगी। नाले से बहने वाले पानी का ठहराव नहीं होगा। इस ड्रेन को जीटी रोड से हैरिटेज लॉन तक पक्का किया जाएगा। फिलहाल यह ड्रेन कच्ची है। जो गंदगी से अटी है।
विज्ञापन


दो पुल होंगे चौड़े
इस ड्रेन से गुजरने वाले दो पुलों को चौड़ा किया जाएगा। इन पुलों को करीब 33 फुट चौड़ा किया जाएगा ताकि सेक्टर चार व पांच के लोगों को इस ड्रेन से गुजरने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। फिलहाल इन पुलों की चौड़ाई कम है।

पुल के समीप ड्रेन पर लगेगा लोहे का जाल
इस ड्रेन को पक्का करने के बाद पुल के आसपास के क्षेत्र में जाल लगाया जाएगा। ताकि ड्रेन में कोई न गिरे। वहीं आस पास के लोग ड्रेन में कूड़ा-कर्कट नहीं डाल पाएंगे। इस ड्रेन की लंबाई करीब 15 किलोमीटर है।
विज्ञापन


वर्जन
मुख्य ड्रेन नंबर एक का सुंदरीकरण किया जाएगा। जिस पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। ड्रेन के बाहर के दोनों तरफ पक्का रास्ता बनाया जाएगा। इस ड्रेन से गुजरने वाले दो पुलों को चौड़ा किया जाएगा।
- करनैल सिंह, एसडीओ, सिंचाई विभाग करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें