फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाबा श्याम की महिमा का गुणगान कर भक्तों को किया भाव-विभोर

Wed, 17 Dec 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। नत्था सिंह नगर में स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में मंगलवार को सफला एकादशी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें भजन गायकों ने बाबा श्याम की महिमा का गुणगान कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। संध्या आरती के समय पूरा मंदिर परिसर श्याम नाम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लग गईं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को सफला एकादशी का महत्व भी बताया गया। साथ ही श्री खाटू श्याम लखदातार परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर उद्योगपति और मंदिर के मुख्य सेवक विनीत बंसल और समाजसेवी मन्नू बंसल ने बताया कि पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है। एकादशी अपने नाम के अनुरूप जीवन के कार्यों में सफलता दिलाने वाली मानी जाती है। इस मौके पर श्री खाटू श्याम मंदिर के सेवादार नितेश मंगल और अंकुर गर्ग ने कहा कि हर एकादशी पर मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय सेन, अंकुश गर्ग, अंश गर्ग, विनय गर्ग, विपुल, अमन गर्ग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें