फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धान घोटाले के विरोध में किसानों ने बुलंद की आवाज

Wed, 17 Dec 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
 विधायक कार्यालय के प्रतिनिधि को मांग पत्र सौंपते किसान नेता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा की मंडियों में हुए धान घोटाला के खिलाफ मंगलवार को हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के बैनर तले किसानों ने विधायक जगमोहन आनंद के निवास पर सुबह 11:30 बजे पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा। विधायक की अनुपस्थिति में विधायक कार्यालय के प्रतिनिधि ने ज्ञापन लिया। भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के प्रवक्ता बहादुर मैहला बलड़ी ने कहा कि जिले में सबसे बड़ा धान घोटाला हुआ है। कुछ कर्मचारियों को निलंबित कर घोटाले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जिन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए, उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि किसानों की समस्याओं को हल करवाने की बजाए विधायक आढ़तियों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने चले गए। उन्होंने कहा कि अगर करनाल विधायक किसान हितैषी हैं, तो किसानों की आवाज को विधानसभा में उठाएं। धान घोटाले के सभी आरोपियों के ऊपर उचित कार्यवाही करवाए। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में 16 मांगों का जिक्र किया गया है। किसानों मजदूरों का कर्जा माफ करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया है। उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग करते हुए कहा कि एमएसपी पर ही फसल खरीद का गारंटी कानून बनाया जाए। सरकार की ओर से ट्रैक्टर पर बढ़ाया गया रजिस्ट्रेशन टैक्स तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निष्पक्ष की जाए जांच
किसानों ने कहा कि नकली गेट पास व फर्जी पोर्टल के माध्यम से किए गए धान घोटाले की निष्पक्ष जांच एजेंसी से करवाई जाए। आरोपियों से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करवाई जाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधार किया जाए। प्राकृतिक आपदाओं के चलते किसानों की फसलों का भारी नुकसान हुआ है, गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर जगदीप सिंह औलख, अमृतपाल बुग्गा गोंदर, जोशपाल गिल बालू, राममेहर नंबरदार, हैप्पी ओलख, राजबीर, साहब सिंह, सतपाल चहल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें