फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी भीड़

Wed, 29 Oct 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पश्चिमी यमुना नहर के घाट पर मंगलवार को व्रतियों की भीड़ उमड़ी। सुबह जल में घंटों खड़े रहकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ पूजा का समापन हो गया है। 25 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ छठ पर्व शुरू हुआ था।
सुबह श्रद्धालुओं ने पश्चिमी यमुना नहर, उत्तम नगर व सेक्टर- 4 के अस्थाई घाट पर सूर्योदय के समय उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारायण किया। श्रद्धालु सुबह तीन बजे ही घाटों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। पूजा करने के बाद नहर से लोटे में पानी लेकर सूर्य मंदिर में सूर्य भगवान की मूर्ति पर जल चढ़ाकर घर वापस लौटे व सभी को प्रसाद वितरण किया। महिलाओं ने घाट पर गन्न का छत्र बनाया और दीपदान किया। सूर्य देव को मौसमी फलों, फूलों, नारियल तथा पकवानों का भोग लगाया। कई परिवारों ने पूरी रात यहीं बिताई और भजन कीर्तन करने के बाद सुबह सूर्य देव की आराधना की। छठ पर्व पर पूजा में हिस्सा लेने के लिए शहर के तमाम लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बच्चें ने झूले का लिया आनंद
पश्चिमी यमुना नहर किनारे लगे मेले में बच्चे ने झूले का आनंद लिया व व्यंजनों का स्वाद चखा। छठ पर्व सेवा समिति मंडल के प्रधान सुरेश कुमार यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंडल की ओर से सूर्य मंदिर और पश्चिमी यमुना नहर के चारों ओर श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर पार्षद सुधीर यादव, जंग बहादुर यादव, सुरेश कुमार यादव, अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, रोहित कुमार, राम दयाल यादव, शत्रुघन राय, भोला राय, मुंशी राय, राजेश्वर, सिकंदर मेहतो, राम विलास यादव, राम सागर, नागेंद्र महतो, नंद किशोर, भूषण राय, अरविंद राय, अशोक यादव, दिलीप कुमार, दिवाकर प्रसाद, वशिष्ठ पंडित, उमा शंकर, अनिल, राम कुमार, बबलू सिंह, राम प्रवेश, राम नारायण, कारी पासवान सतनारायण पंडित, राजन पंडित, राम सकल, अजब लाल, घणश्याम व रणजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन


परिवार सहित ली सेल्फी
छठ मइया की पूजा करने के लिए महिलाएं सोलह शृंगार कर घाट पर पहुंचीं थी। घाट पर पूजा करने के बाद सभी ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। छठ मइया के जयघोष के साथ पूजा को यादगार बनने के लिए श्रद्धालु मोबाइल फोन में वीडियो बनाते और सेल्फी लेते नजर आए। गुरुग्राम से आईं सोनाली ने बताया कि केवल छठ पूजा पर ही साल में एक बार छुट्टी मिलती है, ऐसे में परिवार के साथ बिताए लम्हे को मोबाइल में कैद करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें