फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रोशनी के त्योहार पर अव्यवस्था का अंधेरा

विज्ञापन
सेक्टर 6 साई बाबा मंदिर रोड पर बंद पडी स्ट्रीट लाइट संवाद
विज्ञापन
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। दिवाली पर शहर को रोशन करने की तैयारी के दावों के बीच हकीकत यह है कि 2500 से ज्यादा डार्क स्पॉट हैं। जिन सड़कों और कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, वहां भी हर पांचवें खंभे पर अंधेरा है। शहर का ऐसा एक भी वार्ड नहीं है, जहां सभी स्ट्रीट लाइटें जलती हों।
अमर उजाला टीम ने सोमवार की रात को पड़ताल की तो मुख्य सड़कों से लेकर कॉलोनियों की गलियों तक स्ट्रीट लाइटें खराब मिलीं। ग्रीन बेल्ट, कैथल रोड, काछवा रोड समेत कई जगहों पर एक के बाद एक कई खंभों की लाइटें खराब हैं। सड़कें अंधेरे में डूबी हैं। मुख्य सड़कों के साथ कॉलोनियों के अंदरूनी रास्तों पर भी यही स्थिति है। पार्षदों का कहना है कि शिकायतें करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

इधर नगर निगमायुक्त सलोनी शर्मा का दावा है कि विद्युत शाखा की टीमें खराब स्ट्रीट लाइटों और हाई मास्ट लाइटों को ठीक करवाने में जुटी हैं। अब तक करीब 10 वार्डों में लाइटें दुरुस्त करवाई जा चुकी हैं और बाकी वार्डों में काम जारी है।
दिवाली से पहले सभी खराब लाइटें ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन शहर में करीब 16 हजार स्ट्रीट लाइटों की जांच और जरूरत के अनुसार मरम्मत का काम महज पांच दिन में पूरा करना बड़ी चुनौती है। सभी वार्डों में करीब 32 हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। नगर निगम, स्मार्ट सिटी और एचपीएल इलेक्ट्रिक एंड पावर लिमिटेड कंपनी के पास रोजाना करीब 30 से ज्यादा शिकायतें पहुंच रही हैं। दावा है कि सभी शिकायतों पर तुरंत समाधान होता है।
विज्ञापन

सेक्टर 6 साई बाबा मंदिर रोड पर बंद पडी स्ट्रीट लाइट संवाद

सेक्टर 6 साई बाबा मंदिर रोड पर बंद पडी स्ट्रीट लाइट संवाद

सेक्टर 6 साई बाबा मंदिर रोड पर बंद पडी स्ट्रीट लाइट संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें