फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निगम प्रशासन ने लिया विकास कार्यों व मूलभूत सुविधाओं का जायजा

विज्ञापन
वार्ड पांच का निरीक्षण करते मेयर प्रतिनिधि बृज गुप्ता और अ​धिकारी। स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम ने शहर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर, विकसित और आदर्श बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए मेयर प्रतिनिधि बृज गुप्ता की अगुवाई में वार्ड-वार निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में वीरवार को वार्ड-5 के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण कर विकास कार्यों व मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान निर्धारित समयावधि में सभी समस्याओं के समुचित समाधान के दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान मेयर प्रतिनिधि बृज गुप्ता क्षेत्रीय पार्षद और निगम के अधिकारियों के साथ सबसे पहले कंबोपुरा सामुदायिक केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विचार-विमर्श किया। इसके बाद वे श्रीकृष्णा वृद्ध आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने वृद्धजनों से संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। इसी क्रम में निगम के कार्य क्षेत्र में आने वाले जलघर, पार्कों के सौंदर्यीकरण कार्य, नगर निगम की भूमि, पॉम एन्क्लेव की सड़क, रावर रोड स्थित सीताराम कुटिया के पास लाइट व्यवस्था, अशोक विहार कॉलोनी, विकास कॉलोनी की स्ट्रीट लाइटें और कटेबाग-सूरज नगर की जोहड़ वाली गलियों का दौरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी के संबंध में आवश्यकता के अनुरूप कार्य करवाने की हिदायत देते हुए मेयर प्रतिनिधि बृज गुप्ता ने कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और इनकी नियमित मॉनिटरिंग पर पूरा फोकस है। इस अवसर पर पार्षद सुभाष कंबोज, एसडीओ अनूप, कनिष्ठ अभियंता संचित वर्मा, सोहन सिंह, संदीप, सतीश कुमार मित्तल, अक्षय कंबोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें