फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सौर उर्जा लाइटों से रोशन होगा शहर

Sat, 24 Feb 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से अब शहर सौर उर्जा लाइटों से रोशन होगा। इसके लिए पंचकुला से मंडल स्तर का करीब आठ करोड़ का टेंडर हुआ है। शहर में सौर उर्जा लगाने का टेंडर ज्योति सौर उर्जा कंपनी मेक को दिया गया है।
यह लाईटें मंडल के करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल व यमुनानगर जिले में लगाई जाएगी। इसके लिए शहर की मुख्य छह रोड चुनी गई है जिनमें से सेक्टर 12 मुख्य रोड तथा शहीद उदम सिंह चौक से कुंजपुरा रोड तक शहर में करीब 112 पोल लगाकर सौर उर्जा लाइटों को लगाया जा चुका है। इन लाइटों की खासियत यह है कि इनमें बैटरी लाइट के अंदर ही समाहित है जिससे बैटरी चोरी होने का कोई भय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसवीपी के विद्युत जेई विशाल ने बताया कि विभाग की शहर में लाइटों के लिए पंचकूला से मंडल स्तर का टेंडर हुआ है जिसमें करनाल कुरुक्षेत्र, कैथल व यमुनानगर जिले में लाइटें लगाई जाएगी। करनाल में अभी मुख्य छह रोड शामिल किए गए हैं।

इन रोडों पर लगाई जाएंगी लाइटें
- उधम सिंह चौक से कुंजपुरा रोड

- सेक्टर 32 व 33 विभाजन रोड

- सेक्टर 12 मुख्य रोड

- सेक्टर चार व पांच विभाजन रोड

- सेक्टर चार ट्रांसपोर्ट रोड

- हाउंसिग बोर्ड रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें