फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खराब स्ट्रीट लाइटें होंगी दुरुस्त

Sat, 24 Feb 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी लिमिटेड और शहर में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कर रही एजेंसी हिंदुस्तान प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में निगम आयुक्त ने शहर की स्ट्रीट लाइटों की झपकने की समस्या पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एजेंसी को तीन दिन में सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा इस समस्या के समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से उन जगहों पर डिजिटल मीटर लगवाए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में मौजूद बोलार्ड लाइट व हाई मास्ट लाइट का संचालन एवं रख-रखाव एचपीएल एजेंसी करेगी। यह कार्य आगामी एक मार्च से शुरू होना चाहिए। लाइटों के भार को भी चेक किया जाए।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त शहर में ऐसी जगह चिन्हित की जाए जहां पर ऐसे मीटर लगवाए जा सकते है। बैठक में अधीक्षण अभियंता श्याम सिंह, कार्यकारी अभियंता प्रियंका सैनी, सहायक अभियंता अनूप कुमार व कनिष्ठ अभियंता संदीप ढींगडा, केएससीएल से जीएम रामफल, कार्यकारी अभियंता सौरभ गोयल व स्पोर्ट इंजीनियर मोहन शर्मा तथा एचपीएल एजेंसी के तकनीकी प्रमुख सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिकायत के लिए मोबाइल एप होगा विकसित

उन्होंने बताया कि शहरवासियों की सुविधा के लिए एचपीएल. कम्पनी की ओर से एक मोबाइल एप्लीकेशन विकसित की जा रही है। इसकी सहायता से नागरिक खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत आसानी से कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि गई शिकायत का समाधान 48 घंटे के अंतराल में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें