फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शहर को दिवाली पर नहीं मिला स्पेशल ट्रेन का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दिवाली और छठ जैसे महापर्व पर उत्तर रेलवे ने पांच त्योहार स्पेशल ट्रेनों के चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश और बिहार से लेकर पंजाब तक आवागमन करेंगी। लेकिन इनकी सुविधा शहरवासियों को नहीं मिल पाएगी। प्रदेश में इनको केवल अंबाला और यमुनानगर जगाधरी का ही स्टॉपेज दिया गया है।
उत्तर रेलवे ने दिल्ली से अंबाला तक के बीच के किसी भी स्टेशन पर त्योहार विशेष इन पांच ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं दिया। इसकी वजह से जिले में रहने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को इनमें सवारी कर घर आने-जाने के लिए अंबाला और यमुनानगर तक जाना पड़ेगा। ये पांच ट्रेनें 11 बार अप डाउन करेंगी। मुख्य रूप से 22 से 26 अक्तूबर को इनका संचालन
विज्ञापन

होगा।



ये हैं विशेष ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 04602-01 फिरोजपुर कैंट से पटना तक आवागमन करेगी। हरियाणा में ये ट्रेन यमुनानगर और अंबाला कैंट स्टेशन पर रुकेगी। संचालन 22 अक्तूबर से लेकर 19 नवंबर तक पांच बार फिरोजपुर कैंट से होगा जबकि 23 अक्तूबर से लेकर 20 नवंबर तक पांच बार पटना से होगा।
- ट्रेन नंबर 04656-05 लुधियाना से सुपोल तक चलेगी। ये ट्रेन 22, 23 और 24 अक्तूबर को लुधियाना से चलेगी जबकि 23, 24 और 25 अक्तूबर को सुपौल से चलेगी। ट्रेन कुल तीन चक्कर अप और तीन चक्कर डाउन ट्रैक पर लगाएगी। इसका अंबाला कैंट और यमुनानगर स्टेशन पर स्टॉपेज रहेगा।
- ट्रेन नंबर 04658-57 लुधियाना से कटिहार तक चलेगी। ये ट्रेन केवल 22 अक्तूबर को लुधियाना से चलेगी जबकि 24 अक्तूबर को कटिहार से चलेगी। ट्रेन केवल एक बार ही आएगी और जाएगी। इसका भी यमुनानगर जगाधरी और अंबाला कैंट स्टॉप रहेगा।
- ट्रेन नंबर 04660-59 भी लुधियाना से कटिहार तक चलाई जाएगी। इसका 23 अक्तूबर को लुधियाना से संचालन होगा और 25 अक्तूबर को कटिहार से चलेगी। ये ट्रेन भी केवल एक चक्कर ही अप डाउन का लगाएगी। इसका भी अंबाला कैंट और यमुनानगर जगाधरी स्टॉप रहेगा।
विज्ञापन

- ट्रेन नंबर 04664-63 पटना से लुधियाना तक चलेगी। 24 अक्तूबर को ये ट्रेन लुधियाना से चलकर पटना पहुंचेगी जबकि 26 अक्तूबर को पटना से लुधियाना पहुंचेगी। इसका स्टॉपेज भी अंबाला कैंट और यमुनानगर जगाधरी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें