संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय बाल महोत्सव में बच्चों ने नृत्य और रागनी से रंग जमा दिया। आयोजन में नृत्य, गायन, हरियाणवी रागनी, मेहंदी और अन्य प्रतियोगिताओं में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। मंगलवार को बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य में मनस्विनी शर्मा, पूर्वाशा सिन्हा और नव्या गुप्ता ने अपने-अपने वर्गों में पहला स्थान हासिल किया।
हरियाणवी रागनी में पार्थ पब्लिक स्कूल की भव्या और आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल के तुषार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रियांशी और ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल की गुरनीन अपने-अपने वर्गों में विजेता रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगराधीश सुरेश, एचसीएस ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी मंजू चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। समाजसेवी रोहित मल्होत्रा, भारत भूषण, अंजू शर्मा, रजनीश चोपड़ा, उर्वशी विज, निर्णायक मंडल के सदस्य, जिला बाल कल्याण परिषद के सदस्य और बाल भवन का स्टाफ मौजूद रहा।
प्रतियोगिता के परिणाम
भक्ति समूह गान समूह तीन में सुहाना की टीम प्रथम, सरगी की टीम द्वितीय और भव्या की टीम तृतीय स्थान पर रही।
समूह चार में आदित्य सिसोदिया की प्रथम, भावना की टीम द्वितीय और अभिषेक की टीम तृतीय।
क्विज प्रतियोगिता समूह चार में चिराग और युगांक अत्री प्रथम, राधिका और हर्षित द्वितीय और यशवी और वंश तृतीय रहे।
दिया-कैंडल सजावट में मोनिका प्रथम, साक्षी द्वितीय और श्रेया चौहान तृतीय स्थान पर रही।
शास्त्रीय एकल नृत्य में समूह दो में मनस्विनी शर्मा प्रथम, कश्वी द्वितीय और गौरवी तृतीय।
समूह तीन में पूर्वाशा सिन्हा प्रथम, अवनी द्वितीय और योसना तृतीय रही। समूह चार में नव्या प्रथम रही।
मेहंदी प्रतियोगिता समूह तीन से प्रियांशी प्रथम, रीतिका द्वितीय और इशिका तृतीय।
समूह चार से गुरनीन प्रथम, गरिमा द्वितीय और गुरनाज तृतीय स्थान पर रहे।
हरियाणवी रागनी में भव्य प्रथम, आरल द्वितीय और स्मृति तृतीय।
समूह चार में तुषार प्रथम और केशव शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे।
बाल भवन में बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समूह गान पेश करते प्रतिभागी। संव