फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से मिला बच्ची का शव, हत्या की आशंका

Wed, 08 Jan 2014 11:56 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सेगा से लापता हुई चार साल की मासूम मोनिका का शव पांच दिन बाद गांव के तालाब से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेज दिया है। परिजनों ने बच्ची की हत्या की आशंका जताई है, जबकि  पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ही अगली कार्रवाई की जाएगी। परिजन बच्ची के शव को लेकर रोहतक रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


गांव सेगा से सतीश कुमार की चार वर्षीय बेटी मोनिका दो जनवरी  शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण के आरोप में केस दर्ज किया। बुधवार सुबह गांव के दो लोग तालाब के पास से जा रहे थे तो उन्हें बच्ची का सिर दिखाई दिया। मामले की सूचना मिलते ही गांववासी तालाब पर जमा हो गए और बच्ची के शव को बाहर निकाला। बाहर निकालने पर उसकी पहचान मोनिका के रूप में हुई। उधर सूचना मिलते ही थाना तितरम प्रभारी रोहताश भी पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचे। इसके बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए कैथल लाया गया, जहां से रोहतक भेज दिया गया।

12 घंटे के भीतर शव फेंकने की आशंका
बच्ची के पिता सतीश कुमार का कहना है कि उनकी बेटी दो जनवरी को लापता हुई थी। इसके बाद से गांव के तालाब को दो बार छान मारा। कुरुक्षेत्र से दो बार आए गोताखोरों ने भी पूरे जोहड़ में उसे ढूंढा था। इतना ही नहीं मछली पकड़ने वाले जाल से भी पूरे तालाब को कई बार छान मारा लेकिन मंगलवार तक भी तालाब से उनकी बेटी बरामद नहीं हुई थी। उन्होंने मंगलवार रात को ही गांव में पहरा नहीं दिया और सुबह ही उनकी बेटी का शव तालाब में मिला। उन्हें आशंका है कि पिछले 12 घंटे में ही मोनिका को तालाब में फेंका गया है, क्योंकि जिस हालात में उसका शव बरामद हुआ है, उससे लगता है कि शव पांच दिनों से पानी में नहीं था। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। एसएचओ तितरम रोहताश ने कहा कि बच्ची के अपहरण के आरोप में पहले से ही मामला दर्ज है। जैसे ही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आएगी, उसी अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें