फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: परीक्षा देकर लौट रहे दंपती से क्रेटा कार लूटी, पुलिस ने की घेराबंदी तो बदमाश पुल पर छोड़कर भागे

Mon, 27 Sep 2021 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल में एक दंपती से बदमाशों ने क्रेटा कार लूट ली लेकिन अगले दिन भारत बंद की वजह से पुलिस रात में ही सड़क पर मुस्तैद थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की तो आरोपी कार को पुल के ऊपर छोड़कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर से पत्नी को रविवार को हरियाणा पुलिस में महिला एवं पुरुष उप निरीक्षक पद की लिखित परीक्षा दिलाकर वापस दिल्ली लौट रहे व्यक्ति की कार लूट ली गई। यह वारदात देर रात करनाल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नीलकंठ ढाबे से दो सौ मीटर की दूरी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने कार रुकवा कर गनप्वाइंट पर अंजाम दिया लेकिन तत्काल कार सवार ने डायल 112 पुलिस को सूचित किया तो किसानों के सोमवार को प्रस्तावित जाम के चलते पुलिस पहले से अलर्ट थी, इसलिए आगे से घेराबंदी शुरू कर दी गई। जिससे बदमाश पुल के ऊपर कार को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर रात तक पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


कैथल जिले के मटौर गांव निवासी राजेंद्र सिंह दिल्ली में नौकरी करते हैं। दिल्ली में ही रहते हैं। बताते हैं कि राजेंद्र अपनी पत्नी स्वीटी को रविवार को पुलिस में उपनिरीक्षक पद की लिखित परीक्षा दिलाने यमुनानगर गए थे। वहां से वापस लौटते समय रात हो गई तो करनाल में मधुबन थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित नीलकंठ ढाबे पर खाना खाने लगे।

खाना खाकर चले तो हाईवे पर 200 मीटर दूर ही अचानक तीन बाइक सवार आए। कार रुकवाकर राजेंद्र को गन प्वाइंट पर ले लिया और क्रेटा कार लूटकर भाग निकले। राजेंद्र ने बताया कि उसने तत्काल 112 नंबर डायल किया तो पुलिस तीन मिनट में ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस रात को सुबह जाम से निपटने की तैयारी में जुटी थी, इसलिए मधुबन पर पुल पर घेराबंदी कर ली गई लेकिन बदमाश कार को पुल पर ही छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। डीएसपी व थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। कार को बरामद कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें