फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी पेड़ से टकराई दो की मौत, एक घायल

Sat, 10 May 2014 09:16 PM IST
अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बड़ा गांव के पास तेज रफ्तार टाटा-407 पेड़ से टकरा जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया  तो एक अन्य सकुशल बच गया। दुर्घटना के दौरान पेड़ से टकराई गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


थाना कुंजपुरा पुलिस के अनुसार दुर्घटना रात में करीब डेढ़ बजे हुई बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव शाहपुर के रहने वाला शकील (32) अपने भतीजे इश्तकार (22) और सदीक के साथ जुंडला (करनाल) आ रहे थे। उनके साथ रकमद्दीन भी था।

बताया गया कि उन लोगों की जुंडला के पास तरबूज से भरी गाड़ी खराब हो गई थी। वह लोग दूसरी खाली गाड़ी लेकर वहां जा रहे थे। रास्ते में बड़ा गांव से पहले ही घीड़ की ओर सड़क की गोलाई पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ जड़ से उखड़ गया। दुर्घटना में शकील की मौके पर ही मौत हो गई। उसके भतीजे इश्तकार ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


 सदीक को गंभीर चोट होने के कारण ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे शहर के निजी अस्पताल ले गए। जानकारी होते ही थाना कुंजपुरा पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। गाड़ी इश्तकार चला रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें