फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबे एक का शव मिला, दो की तलाश जारी

Tue, 14 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल जिले के घोघड़ीपुर गांव के नजदीक नहाते समय डूबे तीन युवकों में सागर का शव बरामद कर लिया गया है। गोताखोरों की मदद से देर शाम सागर का शव गांव बड़ौता के पास बरामद किया गया। वहीं, गोताखोर और ग्रामीण दो अन्य युवकों की तलाश में लगे हुए हैं।  उधर, ग्रामीणों ने पश्चिमी यमुना नहर का पानी कम करने की अपील की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को गर्मी ज्यादा होने के कारण शाम नगर निवासी दस युवक घोघड़ीपुर स्थित नहर में नहाने गए थे। इनमें से अचानक तीन युवक सैंकी, सागर व श्रीनाथ बह गए। हालांकि युवकों ने उनको बचाने की कोेशिश की, पर वे सफल नहीं हो पाए। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी गई। काफी संख्या में ग्रामीण एकजुट हो गए और उन्होंने युवकों का काफी तलाशा।

सोमवार सुबह गोताखोरों की टीम नहर पर पहुंची और दिनभर उन्होंने युवकों को तलाशा, देर शाम गांव बड़ौता के पास सागर का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। वहीं दो अन्य युवकों की तलाश जारी है। ग्रामीणों व पीड़ितों ने डीसी से अपील की है कि नहर के पानी का बहाव कम कराया जाए, ताकि युवकों को तलाश किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें