करनाल। अटल पार्क के नजदीक सर्विस रोड पर बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग का शव मिला। मृतक की आंखें बाहर निकली हुई थीं और चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे। जिससे हमला या मारपीट की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि उसने नीली जींस और सफेद शर्ट पहन रखी थी। पास में एक पुराना कंबल भी पड़ा था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह व्यक्ति फुटपाथ पर ही रहता था और वहीं सोता था। शरीर में कीड़े चल रहे थे जिससे पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत एक-दो दिन पहले हुई होगी।
ईआरवी इंचार्ज दिलबाग ने बताया कि मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आसपास के कुछ लोगों ने बताया कि यह बुजुर्ग अक्सर निर्मल कुटिया के पास देखा जाता था लेकिन कोई भी उसकी पहचान नहीं कर पाया। शव के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। ब्यूरो