फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बहादुर चंद कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपने पति व ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए हैं। थाना शहर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में विजय निवासी गांव ट्योंठा जिला कैथल से हुई थी। विवाह के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते रहे। पीड़िता के अनुसार शादी में आठ लाख रुपये का खर्च किया गया था और सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान भी दिया गया था, इसके बावजूद आरोपियों ने पांच लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें