फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बंद चावल मिल में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 25 May 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा के अराईपुरा रोड पर कई सालों से बंद पड़ी चावल मिल में युवक का शव पेड़ से बांधे गए फंदे से लटका मिला। मिल के पास से गुजर रहे स्थानीय निवासी उमेश ने बदबू आने पर अंदर जाकर देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

उमेश ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात को वह खाना खाने के बाद सैर पर निकले थे। मिल के पास से गुजरने के दौरान बदबू आई। शक हुआ तो मिल के अंदर जाकर देखा। मोबाइल फोन की लाइट ऑन करके एक पेड़ के पास पहुंचे। पेड़ से बांधे गए फंदे से युवक का शव लटका हुआ था।
उन्होंने इसकी सूचना वार्ड के पार्षद जवाहर राणा को दी। जवाहर राणा ने पुलिस को सूचित किया। घराैंडा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव देखने में कई दिन पुराना है और फूला हुआ है।
विज्ञापन

-
पहले मिल चुका है कंकाल
पार्षद जवाहर राणा ने बताया कि चावल मिल कई सालों से बंद है। नशा करने वाले मिल में जमा रहते हैं। शराब पार्टी करते हैं। मिल के शौचालय में पूर्व में एक कंकाल बरामद हुआ था। उसकी भी पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें