फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाई दूज पर फंदे से लटका मिला ट्राॅमा सेंटर के जीडीए का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर के जरनल ड्यूटी असिस्टेंट पवन कौशिक (42) का शव वीरवार की शाम को जुंडला गेट स्थित मकान में फंदे पर लटका मिला। भाई दूज पर शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई उनकी मौत से परिवार में मातम का माहौल है। परिवार और पड़ोसियों का कहना है कि शाम चार बजे तक वे सभी से मिल रहे थे और हंसी खुशी बात कर रहे थे। उन्हें देखकर ऐसा नहीं लगा कि वे ऐसा कदम उठाएंगे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। थाना शहर पुलिस के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मौत की वजह पता नहीं चल पाई है। प्राथमिक दृष्टि से आत्महत्या का मामला लग रहा है। पवन का शव चुनरी से बने फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई अशोक और पूर्व पार्षद युद्धवीर सैनी ने बताया कि पवन हमेशा खुश रहने वाला व्यक्ति था। अस्पताल में ड्यूटी के दौरान भी वह क्षेत्र के लोगों की खासतौर पर मदद करते थे। करीब नौ साल से वह एचकेआरएन के तहत नौकरी कर रहे थे। अब परिवार में मां, पत्नी और एक बेटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें