पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को विशेष शिविर में 27 लोगों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए। 18 लोगों के एक्सरे नहीं मिले। उनको एक्सरे लगाने की सलाह दी है। वहीं मनोरोग विशेषज्ञ और फिजिशियन के छुट्टी पर होने के चलते मरीजों को लौटना पड़ा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इनकी छुट्टी से संबंधित सूचना पहले की चस्पा की थी।
जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार सुबह नौ बजे दिव्यांग जांच शिविर शुरू किया। डिप्टी सीएमओ डाॅ. बिजेंद्र हुड्डा की देखरेख में आर्थो चिकित्सक डॉ. अंकित व डॉ. प्रदीप, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केतन और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अंकुर ने मरीजाें की जांच की। आर्थो के 18, आंखों के आठ और ईएनटी का एक दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाया गया। आर्थों से संबंधित 18 लोगों को एक्सरे कराने की सलाह दी है। इनकी अगले सप्ताह शिविर में जांच की जाएगी। शिविर में ट्रेन और बस पास से संबंधित सात लोगों के प्रमाणपत्र बनाए।