- चाहत कराओके अकादमी ने किया संगीत कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। चाहत कराओके अकादमी की ओर से संगीत कार्यक्रम का आयोजन करनाल क्लब में किया गया। इसमें जिले के कलाकारों सहित गुरुग्राम, पंचकूला व यमुना नगर से आए कलाकारों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नरेंद्र वर्मा ने, रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे... गाकर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। वहीं पंचकूला से आई सोनिया ने, आ चल तुझे मैं लेके चलूं... गीत गाया।
मास्टर रुद्र ने, चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है... गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। रवि ने, तू जहां जहां चलेगा, मेरा साया साथ होगा... गाया। रेणु ने, आ लग जा गले..., रंजना ने हमने देखी है इन आंखों में..., श्रवण बेहाल ने, ओ मेरे दिल के चैन व रमेश अरोड़ा ने, ओह रे ताल मिले नदी के जल में... गाकर समां बांध दिया।
प्रेम मेहता ने, ये सुहानी चांदनी रातें..., यमुना नगर से ओम प्रकाश धीमान ने, आज से पहले आज से ज्यादा..., गुरुग्राम से राज मोहिनी ने, बहारो मेरा जीवन भी संवारो..., अवतार सिंह ने, अय्यो बल्ली प्यार का दुश्मन..., व मिंकू, अनीता भारद्वाज, विनोद वर्मा ने भी गीत गाया। चाहत कराओके अकादमी की ओर से सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। चाहत कराओके अकादमी की टीम प्रमुख किरण चड्डा ने अतिथियों व कलाकारों का धन्यवाद किया।