फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गल्फ फूड मेले में बिखरेगी तरावड़ी के चावलों की महक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। इस साल भी दुबई में आयोजित होने वाले गल्फ फूड मेले में फिर से तरावड़ी के चावलों की महक बिखरेगी। इसके लिए तरावड़ी शहर के चावल एक्सपोर्टर्स व चावल व्यापारी दुबई पहुंचेंगे। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर दुबई में 17 से 21 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस मेले में तरावड़ी के अधिकतर चावल व्यापारी स्टॉल लगाएंगे।
विज्ञापन

दुनिया के कई देशों के लोगों को तरावड़ी के बासमती चावल खूब भाते हैं। जिसका अंदाजा दुबई में लगे गल्फ फूड मेले में देखने को मिलता है। विदेशों से पहुंचने वाले लोग अक्सर हरियाणा के तरावड़ी शहर में तैयार हुए चावलों को खूब पसंद करते हैं। प्रदेश में सर्वाधिक बासमती चावल का निर्यात तरावड़ी से ही होता है। विदेशों में भी तरावड़ी के बासमती चावल की विशेष मांग रही है। मेले में ईरान, ईराक, सऊदी, यमन, कतर, बहरीन, साउथ अफ्रीका आदि करीब पांच देशों के लोग अच्छी खासी संख्या में सहभागिता करते हैं। शहर के चावल व्यापारियों का कहना है कि तरावड़ी शहर बासमती चावलों की नगरी के नाम से मशहूर है, जिसने विश्व भर में पहचान भी बनाई है। इस बारे में गोयल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी विजय गोयल, डबल चाबी बासमती राइस के सीएमडी बृजभूषण गोयल, शिव शक्ति इंटर ग्लोब के सीएमडी अमन गुप्ता ने कहा कि दुबई में गल्फ फूड मेले में तरावड़ी के चावलों के स्टॉल विदेशी मेहमानों को खुद आकर्षित करेंगे। चावल उद्योगपतियों द्वारा तैयार किया गया चावल अरब देशों में निर्यात होता है। तरावड़ी शहर के लगभग सभी राइस मिलों में आधुनिक मशीनें लगी हैं। जिससे तैयार होकर चावल विदेशों में बिकने के लिए जाता है। बीडी ओवरसीज तरावड़ी के सीएमडी प्रवीण गर्ग, जीवी राइस एक्सपोर्ट के सीएमडी विनित बंसल व भारत इंडस्ट्रीयल के सीएमडी नाथीराम गुप्ता, जानकी दास राइस मिल के दविंद्र सिंगला ने बताया कि दुबई देश हर वर्ष पूरे विश्व के व्यापारियों को अपने स्टाॅल लगाने के लिए आमंत्रित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें