फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वेंडिंग जोन का काम 15 दिन में पूरा करे एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर निगम आयुक्त ने शहर के विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर दिए निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। शहर में चल रहे विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार को नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम पुराने बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन वेंडिंग जोन का दौरा कर प्रगति रिपोर्ट जांची। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य में गति देने और गुणवत्ता युक्त कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को 15 दिन के अंदर पूरा करके दें। वेंडिंग जोन में 150 रेहड़ियों के खड़े किए जाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए प्लेटफाॅर्म तथा प्लांटर बनाकर बैठने की जगहें तैयार कर दी गई हैं। फिलहाल इसमें रेहड़ी खड़ी करने के लिए शेड निर्माण किया जा रहा है। जिसकी धीमी गति को लेकर उन्होंने एजेंसी प्रतिनिधि को फटकार लगाते हुए कहा कि इस कार्य के साथ-साथ शौचालय का निर्माण जल्द करें।

इसके बाद उन्होंने कर्ण पार्क का निरीक्षण कर रख-रखाव कार्यों के तहत साफ-सफाई, घास कटाई तथा पेड़-पौधों का रख-रखाव इत्यादि देखा। उन्होंने एजेंसी प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि पार्क की सुरक्षा के लिए एक गार्ड की तैनाती की जाए। उन्होंने पाया कि कर्ण पार्क के बाहर जो रेहड़ी लग रही हैं उन द्वारा पार्क में ही खाने-पीने का वेस्ट सामान गिराया जा रहा है। इससे पार्क में गंदगी फैलती है। जिसकी नागरिकों की ओर से शिकायतें भी आती हैं। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक को निर्देश देते कहा कि इन सभी के चालान किए जाएं और दोबारा यहां पर रेहड़ियां न लगने दी जाएं। इसके बाद उन्होंने बसंत विहार क्षेत्र की गली नंबर 9 से 12 का निरीक्षण किया। इसमें मेन होल कवर को ऊंचा कर गली के लेवल में लाना था। यह कार्य पूरा किया जा चुका है, जिसके भुगतान की फाइल निगमायुक्त के पास पहुंची थी। उन्होंने भुगतान से पहले कार्य की जांच कर अपनी तसल्ली की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी बीट-मेरी पहचान के तहत जोन-1 का किया दौरा
निगमायुक्त ने मेरी बीट-मेरी पहचान के तहत जोन एक के अंतर्गत आने वाले वार्ड 1, 2 व 9 का निरीक्षण किया और वहां की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बसंत विहार, अशोका नर्सरी, शक्ति पुरम, एलआईसी कॉलोनी, गांव बुढ़ाखेड़ा और ग्रीन बेल्ट रोड से होते हुए सेक्टर-7 का दौरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें