फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टेंडर निकला, आवेदन नहीं आया... स्टेशन पर एसी वेटिंग रूम का इंतजार अब भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को गर्मी और उमस से राहत देने के लिए प्रस्तावित वातानुकूलित प्रतीक्षालय की सुविधा फिलहाल टेंडर प्रक्रिया में ही अटक गई है। रेलवे ने वेटिंग रूम को निजी संस्था के माध्यम से संचालित कराने के लिए टेंडर जारी किया था लेकिन निर्धारित प्रक्रिया में किसी संस्था ने आवेदन नहीं किया। इसके चलते स्टेशन पर एसी वेटिंग रूम शुरू करने की कवायद आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों का इंतजार करते हैं। इनमें परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के अलावा बुजुर्ग, बच्चे और लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने वाले यात्री भी शामिल होते हैं। ऐसे में सामान्य प्रतीक्षालय में ट्रेन का इंतजार करना खासकर गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनता है।
रेलवे की योजना थी कि प्रतीक्षालय के संचालन की जिम्मेदारी किसी निजी संस्था को दी जाए। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी। निजी संस्था की ओर से प्रतीक्षालय का संचालन किए जाने से वहां साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की उम्मीद थी। लेकिन टेंडर में आवेदन ही नहीं आने के कारण पूरी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन

अब रेलवे के सामने दोबारा प्रक्रिया शुरू करने या इसके लिए अन्य विकल्प तलाशने की स्थिति है। हालांकि, यात्रियों को एसी प्रतीक्षालय की सुविधा कब तक मिल पाएगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
-
गर्मी में सबसे ज्यादा होती है परेशानी
स्टेशन पर वातानुकूलित प्रतीक्षालय नहीं होने की समस्या गर्मी के दिनों में और गंभीर हो जाती है। ट्रेन के निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को सामान्य वेटिंग रूम या प्लेटफार्म पर ही समय बिताना पड़ता है। ट्रेनों के देरी से चलने पर इंतजार की अवधि और बढ़ जाती है।
यात्री प्रेमनगर निवासी अंकुर, विजय और संतोष सिंह का कहना है कि प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के बावजूद यहां आधुनिक सुविधाओं की जरूरत है। एसी वेटिंग रूम शुरू होने से यात्रियों को खासकर गर्मी और उमस के दौरान बड़ी राहत मिल सकती है। फिलहाल टेंडर में आवेदन नहीं आने से यह सुविधा भी यात्रियों की प्रतीक्षा सूची में चली गई है।
विज्ञापन

वातानुकूलित प्रतीक्षालय के लिए टेंडर निकाला गया था लेकिन आवेदन नहीं आए।जिस वजह से अभी यह योजना लंबित है।
अजय माइकल, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें