फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस एकड़ फसल अवशेष जले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंजपुरा। खेतों में गेहूं के अवशेष जलने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। बुधवार को कुंजपुरा के निकट खेतों में आग लगने से करीब 10 एकड़ फसल अवशेष जल गए। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग खेतों के समीप लगते अग्रवाल फूड्स राइस मिल तक पहुंच गई। मिल में लकड़ी का कुछ सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर नियंत्रण पा लिया। राइस मिल में करीब चार करोड़ का धान रखा है।
विज्ञापन

दोपहर के समय करनाल-कुंजपुरा मार्ग से लगते खेतों में अवशेष में आग की लपटें नजर आई। राइस मिल के मालिक रजत गुप्ता ने घटना की सूचना खेत के मालिक और गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह को दी। सुरेंद्र सिंह ने दमकल विभाग को फोन किया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची फसल अवशेष जल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें