फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेक्टर-4 और उत्तम नगर में तैयार हो रहे अस्थाई घाट

Sat, 25 Oct 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। पश्चिमी यमुना नहर पर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए काफी भीड़ होती है। ऐसे में संस्थाओं और स्थानीय समितियों की ओर से अपने स्तर पर अस्थायी घाट तैयार किए जा रहे हैं। सेक्टर-4 के मैदान में गड्ढा खोदकर घाट तैयार किया गया है, जिसमें आज टाइलें भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा उत्तम नगर में पार्क के पास विशेष तौर पर अस्थाई घाट बनाया हुआ है। जिसमें अब पानी भरा जाएगा। ताकि श्रद्धालु दोनों दिन सुरक्षित तरीके से पूजा व अर्घ्य कर सकें।

एक हजार से ज्यादा हैं सेक्टर के श्रद्धालु

सेक्टर चार के श्रद्धालु खुले मैदान में जेसीबी से 20 बाई 40 का अस्थाई घाट तैयार करवा रहे हैं। पूर्वांचल पूजा समिति के अध्यक्ष पवन ने बताया कि अस्थाई छठ पूजा घाट की खोदाई हो गई है, शनिवार को इसमें टाइल लगाकर तरपाल बिछा दी जाएगी। 26 अक्तूबर को पूरी तैयार हो जाएगा, फिर इसमें सेक्टर चार के फायर बिग्रेड के पंप से टैंकरों में पानी लाकर इसे भर देंगे और 27 अक्तूबर की शाम को साफ पानी के बीच खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देंगे। सेक्टर चार से लगभग एक हजार से ज्यादा श्रद्धालु आते हैं और लगभग 100 के करीब व्रती पूजा करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाट की हुई सफाई, आज भरा जाएगा पानी

उत्तम नगर के छठ पूजा सहयोग ट्रस्ट और पार्षद भूपेंद्र नोतना ने छठ पूजा घाट की सफाई करवा दी है। शनिवार को पंप के माध्यम से पानी भरा जाएगा। 27 अक्तूबर की शाम को घाट के पानी में खड़े होकर श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य देंगे और उसके बाद 28 अक्तूबर की सुबह निकलते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। पर्व को लेकर क्षेत्र के लोगों में खास उत्साह है। यहां सुरक्षित तरीके से पूजा संपन्न हो सके, इसलिए यह अस्थाई घाट बनाया गया है। जिसमें स्वच्छ पानी भरा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें