फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सुबह चार बजे से गूंजी मंदिरों की घंटियां, लगाए जयकारे

Fri, 20 Mar 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
पहले नवरात्रे के अवसर पर मां मनसा देवी मंदिर में मां के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने मां के पहले स्वरूप की पूजा की। मां शैलपुत्री की पूजा के साथ नौ दिवसीय पर्व का शुभारंभ हुआ। सुबह चार बजे से मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने कतारों में लगकर मां के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।

मां मनसा देवी मंदिर, मां दुर्गा भवानी मंदिर, प्रेम नगर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर, श्री राम मंदिर सेक्टर-8, सेक्टर-6 के शिव मंदिर, सदर बाजार के रघुनाथ मंदिर और सेक्टर-7 के श्री कर्णेश्वरम महादेव सहित शहर के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक फूलों से सजाया गया था। मंदिरों में भजन-कीर्तन और दुर्गा सप्तशती के पाठ की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


पूजा-अर्चना के साथ ही श्रद्धालुओं ने मंदिरों व घरों में विधि-विधान से कलश स्थापना की। शुभ मुहूर्त में मिट्टी के पात्र में जौ बोए गए और मां दुर्गा का आह्वान किया गया। घरों में अखंड ज्योत जलाकर पूरे नौ दिनों तक व्रत और पूजा करने का संकल्प लिया गया। बाजारों में भी नवरात्र को लेकर खास रौनक देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने पूजा सामग्री, चुनरी, नारियल, फल-फूल और माता की मूर्तियों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन




भवानी मंदिर में शुरू हुआ दुर्गा सप्तशती का पाठ

मां दुर्गा भवानी मंदिर में दुर्गा सप्तशती के पाठ का हुआ शुभारंभ मूर्ति श्री दुर्गा भवानी ट्रस्ट मंदिर में नवरात्रे के पहले दिन दुर्गा सप्तशती के पाठ का शुभारंभ किया गया। ट्रस्ट के सचिव शिव चरण शर्मा ने बताया कि वीरवार सुबह दुर्गा सप्तशती के पाठ का शुभारंभ किया गया। जिसमें कई ब्रह्मण रोजाना पाठ करेंगे और 26 मार्च वीरवार को अष्टमी हवन रात्रि आठ बजे होगा और शुक्रवार रामनवमी के अवसर पर दोपहर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें