फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मैं तेरे बिन रह नहीं सकदा मां... पर झूमे

Fri, 20 Mar 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से आयोजित मां की चौकी में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। श्री सेवा समिति आश्रम अर्जुन गेट में मां झंडे वाली सेवा समिति की ओर से नवरात्र पर मां झंडेवाली की चौकियों का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार रात्रि प्रथम नवरात्र पर पानीपत के कलाकार मोनू तिलकधारी ने मां की महिमा का गुणगान करते हुए चूड़िया भी लाए कंगना भी लाए, पहनों दुर्गा महारानी और मैं तेरे बिन रह नहीं सकदा मां, मैनू तेरी आदत पे गई ए...भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। मां की चौकी में जोत प्रचंड सुरेंद्र सोनी, विशाल सोनी, विजय उप्पल ने की।
विज्ञापन

मां का चोला अर्पण श्री श्याम बाला जी परिवार ने किया। मां की आरती महिला मंडल मां झंडेवाली सेवा समिति के सदस्यों ने की। मां की चौकी में शहर के सभी श्रद्धालुओं ने आकर मां के दर्शन किए। इस अवसर पर समिति के मुख्य सेवादार कमल मुंजाल, सचिव महेश गुलाटी, कोषाध्यक्ष प्रवीन वर्मा, महिला संयोजिका ईशा बठला, सह संयोजिका आशा अरोड़ा और संगीता शर्मा के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें